वित्तविहीन शिक्षक हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा : लाल बिहारी यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बभनी (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक ,सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश लाल बिहारी यादव विकास खण्ड बभनी व म्योरपुर के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया।और विद्यालयी समस्याओं पर चर्चा की।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ,सदस्य विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने दक्षिणांचल के वनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर,बघमन्धवा,राजाचढोल एंव उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान देवनाटोला का भ्रमण किया।और वहां विद्यालयों की समस्याओं की जानकारी ली गई।इस दौरान वहां पर शिक्षकों से भी बात की। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि शिक्षक हित के हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।इस दौरान कैलाश सिंह, सुखपाल यादव, धर्मपाल सिंह,प्रबोध सिंह, दयाशंकर विश्वकर्मा, श्याम कुमार गौतम, चिंता देवी,सत्यम प्रताप यादव, शिवम् प्रताप यादव,रामपति, रामबाबू,गौतम यादव,श्रवण एवं समस्त अध्यापक और अध्यापिका आज उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?