नौगढ़-चकरघट्टा पुलिस ने 3.610 किग्रा गाजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पंकज खरवार पुत्र गुल्लू खरवार निवासी ग्राम मजगांवा थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार उम्र करीब 20 वर्ष, 2. कलावती देवी पत्नी गिरिजा खरवार निवासी ग्राम मजगांवा थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार उम्र करीब 50 वर्ष के रूप मे हुयी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान एक बड़े झोले में 3.610 किग्रा गाजा और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बिहार से सस्ते दामो मे गांजा लाकर उत्तर प्रदेश मे उंचे दामो मे बेचकर मुनाफा कमाते है, चेकिंग से बचने के लिए जंगल के रास्ते गांजा लाते समय महिला को अपने साथ लेके चलता था
अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।







