रोजगार मेला का आयोजन 20 सितम्बर को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिला सेवायोजना अधिकारी ने बताया कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 20 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से नेशनल आईटीआई बीजेपी कार्यालय के समीप पुसौली के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 11 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी।

जिसमें उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि0, रेनूकुट वांछित योग्यता- आईटीआई -फीटर, वेल्डर एवं इंस्ट्रुमेन्ट), वाकरू इण्टरनेशनल प्रा0 लि0, लैट्रीक स्टाफींग, नोएडा, फ्लीपकार्ट, एमआरएफ टायर्स (एडेको इण्डिया प्रा0 लि0), एसआईआईसी (एनएसडीसी), वाराणसी, निमसन हर्बल इण्डिया प्रा0 लि0, प्रयागराज, एलआईसी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, वीगो आॅटो कम्पोनेन्ट मारूति, अहमदाबाद, गुजरात, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि0, वाराणसी इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा लिया जायेगा।

यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?