सिख समुदाय के लोगो मे राहुल गांधी का  फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित त्रिवेदी

उन्नाव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से सिख समुदाय में नाराजगी है इसी को लेकर बुद्धन शाह मार्केट तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए सिख समुदाय के लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि पगड़ी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं।

प्रदर्शन कर रहे सरदार सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत की निंदा की है। यह बयान गलत है कि सिख समुदाय को धार्मिक आजादी नहीं है। भारत में सिख समुदाय पूरी आजादी के साथ जीवन जी रहा है।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय का अपमान कांग्रेस की नीति में शामिल है। राहुल गांधी से पहले भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सिख समुदाय पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा देश में सिख समुदाय का सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने किया है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सिखों का महत्वपूर्ण योगदान है। सिख समुदाय के लोग देश-विदेश में कहीं भी आपदा होती है तो सबसे पहले मदद के लिए पहुंचते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?