बालिकाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर जोर – “महिला स्वच्छता जागरूकता शिविर” आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । गुरुवार को ग्राम पंचायत कनछ के पंचायत भवन में सोनभद्र विकास समिति द्वारा “महिला स्वच्छता जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “महावारी स्वच्छता दिवस” के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों और महिलाओं में माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में संस्था के निदेशक राजेश, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर, जल विभाग से चंद्रमा यादव (जे.ई.), एएनएम माया देवी, कम्युनिटी मोबिलाइज़र चंद्रशेखर, और बीना, रौशनी समेत दर्जनों आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

निदेशक राजेश ने स्वास्थ्य की व्यापक परिभाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “दैहिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही सच्चा स्वास्थ्य है, केवल रोग की अनुपस्थिति को स्वास्थ्य नहीं माना जा सकता।”

मुमताज अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जब बालिका शिक्षित और जागरूक होगी तभी समाज का समुचित विकास संभव है।

कम्युनिटी मोबिलाइज़र चंद्रशेखर ने बालक-बालिका में समानता पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने बाल संरक्षण और शिक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान बीना और रौशनी ने प्रश्नोत्तर सत्र में बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने सरकार की हिंसा-रोधी योजनाओं और मिशनों की जानकारी भी दी तथा स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी बातों पर संवाद किया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक बालिका ही समाज की असली शक्ति है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?