बिजली राहत कैंप, उपभोक्ताओं ने कराया OTS पंजीकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- घघरा बाजार में लगा बिजली राहत कैंप, 31 उपभोक्ताओं ने कराया OTS पंजीकरण

बभनी (सोनभद्र)। बिजली बिल राहत योजना 2025 के अंतर्गत बुधवार को घघरा बाजार में विशेष मेगा कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पहुँचे। कैंप में कुल 31 उपभोक्ताओं का वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) पंजीकरण पूरा किया गया, जबकि कई उपभोक्ताओं के लम्बित बिलों व शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

कैंप के दौरान उपभोक्ताओं से एक लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। विभागीय टीम ने 23 ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी डिस्कनेक्ट किए, जिनके ऊपर बकाया राशि काफी समय से लंबित थी और उन्होंने निर्धारित समय में जमा नहीं किया था।

एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि दिसंबर माह में शासन के निर्देश पर निरंतर विशेष बिजली कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बिल राहत योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि सभी कनेक्शनधारक समय सीमा के भीतर सब स्टेशन बभनी पर पहुँचकर अपनी बिल संबंधी समस्याओं का समाधान अवश्य कराएं।

कैंप में जेई महेश कुमार ने तकनीकी सहायता प्रदान की। वहीं टीजी-2 प्रमोद जायसवाल, मुकेश कुमार, लाइनमैन अशोक कुमार, राम नारायण, उदय कुमार, रमेश, संजय, मनोज कुमार और कृष्णा शर्मा उपस्थित रहे। टीम ने मौके पर उपभोक्ताओं को बिल CHC के माध्यम से जमा कराने में भी सहायता की।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए इस राहत शिविर की सराहना की और बड़ी संख्या में कैंप में पहुँचकर इसका लाभ उठाया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?