बड़े पिता को नुकीले चीज से गोद कर किया घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

मामला सतबहनी गांव का

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव में युवक ने अपने बड़े पिता को नुकिले हथियार से गोद कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनने के बाद इस पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां हालत नाज़ुक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सतबहनी गांव में शनिवार की रात घर में सो रहे 60 वर्षीय उदयराज पुत्र रामदेव को एक युवक ने नुकिले हथियार से गोंद कर घायल कर दिया। घायल युवक का बड़े पिता था।घटना के कारणों श का पता नहीं चल सका।हमला के बाद शोरगुल सुनकर पहुंचें ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में भी हालत न सुधरने की स्थिति में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।मामले के बावत प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार चल रहा है घटना की पड़ताल किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?