एकलव्य वन पौध रोपण का किया गया रोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । वन क्षेत्र के कनवा गांव में शनिवार को एकलव्य वन का रोपण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पौध रोपण किया गया।

शनिवार को बभनी रेंज के बाजिया बीट के कनवा गांव में एकलव्य वन का रोपण महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण सिंह खरवार सदस्य राज्यस्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ रहें।कार्यक्रम का शुभारंभ मां के नाम पर एक पौध लगाकर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरवार ने कहा कि वन हमारे जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा और संरक्षण संवर्धन करना हमारी उत्तरदायित्व है तथा वन हमें शुद्ध वातावरण प्रदान करती है पौधे वातावरण से कार्बन डाई ऑक्साइड ,कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे जहरीली गैसों का अपने में अवशोषण कर हमें शुद्ध आक्सीजन प्रदान करती है जिसके कारण हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है तथा तमाम बीमारियों से लड़ने की हमको क्षमता प्रदान करता है वन हमारे जीवन की उपयोगी वास्तु में औषधि अपने शुद्ध वातावरण इत्यादि उपलब्ध कराती है वनों के ही से आज हमारे क्षेत्र में वर्षा हो रही है तथा जहां घने जंगल नहीं है वहां वर्षा का अभाव है वनों से हमारा जीवन है।इस दौरान ग्राम प्रधान राम दौलत, त्रिवेणी सिंह सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ,डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता ,वन दरोगा रामगोपाल दुबे, वन दरोगा राजू तथा वनरक्षक ऋषि विश्वकर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?