सेवा,सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष,त्रिदिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सूबे में  सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’यूपी भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम पर आधारित जनपद में  विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में भव्य समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम प्रतिदिन 02 पालियों में आज त्रिदिवसीय दिव्य व भव्य मेले का शुभारंभ 11 बजे सोहनलाल श्रीमाली उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ व परियोजनाओं कार्यों पर आधारित विकास प्रदर्शनी ,विकास पुस्तिका का विमोचन, थीम आधारित विचार गोष्ठी व संवाद सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धि व महाकुंभ प्रयागराज की लघु फिल्म का प्रदर्शन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थी को आच्छादित किया गया। इसके साथ ही नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?