यातायत नियमो का उल्लंघन करने पर 1300 वाहनो का किया गया ई-चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सड़क सुरक्षा महिला सुरक्षा को क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारू द्विवेदी के नेतृत्व में चला अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में यातायात माह  के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा जिलेभर में शुक्रवार को व्यापक चेकिंग अभियान, प्रवर्तन कार्रवाई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी–मिशन शक्ति) के नेतृत्व में यातायात प्रभारी निरीक्षक के0के0 शुक्ला के साथ बढ़ौली चौरहा पर व यातायात पुलिस की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहीं।

जनपद में नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए बिना नंबर प्लेट  156 चालान अन्य धाराएँ (बिना हेलमेट, तीन सवारी, प्रेशर हॉर्न, सीट बेल्ट, हूटर, मोडिफाइड साइलेंसर आदि  1144 चालान किया गया।

जनपद पुलिस ने शुक्रवार को 1 एक हजार तीन सौ ई चालान करते हुए , 02 वाहन किए गए सीज। यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना तथा नागरिकों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना है।
यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं हाईवे पर स्टैटिक चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए।

यातायात प्रभारी सीओ डॉ चारु द्विवेदी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाना, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से होने वाले खतरे, स्कूल/कॉलेज के छात्रों को सुरक्षित यातायात व्यवहार
महिला सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति दिशा–निर्देश एवं हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें

इस दौरान टीएसआई राम सिंह,भरत राय, सुनील यादव संगम सिंह जमील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?