अमित मिश्रा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी किया धरना प्रदर्शन
राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन एडीएम (नमामि गंगे ) को सौंपा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य व्यापी आवाहन पर जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा ने बताया कि
प्रयागराज महाकुम्भ में हुई भगदड़ में मरने वालों की मुकम्मल जानकारी उपलब्ध कराने, मृतक श्रद्धालुओं के आश्रितों को मुआवजा देने, लापता लोगों को खोज कर उनके परिवार वालों को सौपने, भगदड़ की जिम्मेदारी तय करने, घटना की न्यायिक जांच कराने, योगी सरकार को बर्खास्त करने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति का आकृष्ट करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग किया।
वही प्रयागराज महाकुम्भ में हुई भगदड़ में कुचल कर मरने वाले श्रद्धालुओं की सही संख्या की सही जानकारी से देश की अवाम को अवगत कराया जाय। मृतक श्रद्धालुओं के आश्रित परिवार को तत्काल 50-50 लाख रुपये मुवावजा दिया जाये और घायलों की मुकम्मल निःशुल्क चिकित्सा करा कर सुरक्षित उनको घर तक पहुंचाया जाये। महाकुम्भ में लापता श्रद्धालुओं को तलाश कर सुरक्षित उनको उनके परिवार तक पहुंचाया जाये।
उन्होंने कहा कि मीडिया ने भी इस भीड़ के एकत्र करने में योगदायी भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री कई बार कुंभ मेला क्षेत्र की व्यवस्था का जायजा लेने प्रयाग आये हैं तथा हर बार मेले की उत्तम व्यवस्था की डींगे हांकीं हैं ताकि अधिकाधिक भीड़ को जुटाकर वाहवाही बटोरी जा सके तथा हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण अपने पक्ष में किया जा सके। घटना के दोषियों को जांच कराकर दंडित किया जाय तथा मुख्यमंत्री को इस चूक की नैतिक जिम्मेदारी स्वयं पर लेनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रेम चंद्र गुप्ता, बसावन गुप्ता, चन्दन पासवान, गौरी शंकर, फुलमती, विरेन्द्र दूबे, हृदय नारायण, राम सागर शर्मा, राम सुरत बैगा, तारकेश्वर गुप्ता, शिव नारायण, कमला गोंड, राम अधार कोल, लल्लन व अमर नाथ सूर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







