नौगढ़ थाने में आयोजित गोष्ठी में चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना परिसर में नवंबर 2025 के यातायात जागरूकता माह के तहत एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार ने सवारी गाड़ियों के चालकों के साथ बैठक कर सुरक्षित यातायात के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ने चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही बसों की फिटनेस, परमिट और बीमा की वैधता की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वाहन में स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर एक्सटिंग्विशर होना अनिवार्य है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन संचालित करने की सख्त सलाह दी गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और उसका पालन प्रत्येक चालक का दायित्व है।

अंत में सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने उनसे स्वयं जागरूक रहने के साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?