अवैध गिट्टी परिवहन में हाइवा ट्रक सहित खलासी गिरफ्तार, चालक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

क्रेशर प्लांट संचालक , वाहन स्वामी सहित चालक पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। ओबरा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान करीब 25 घन मीटर अवैध गिट्टी से लदा हाइवा वाहन पकड़ा गया है। मौके से चालक फरार हो गया जबकि सह चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले भर में अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम ने ओबरा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।


ओबरा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बग्गा नाला के समीप वाहन संख्या UP64CT2945 हाइवा को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में लगभग 25 घन मीटर गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था, जो अवैध था। टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


वही पुलिस की पूछताछ में सह चालक संदीप पाल ने बताया कि गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स ओबरा से लोड की गई थी। खान निरीक्षक की तहरीर पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0 34/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम और धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।


उप पुलिस अधीक्षक ओबरा अमित कुमार ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन करने के मामले में ओबरा पुलिस ने हाइवा ट्रक के सह चालक संदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चालक मनोज पाल, वाहन स्वामी और संबंधित माइनिंग वर्क्स संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।


जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?