डॉक्टर प्रमोद प्रजापति ने वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन, बांटे कंबल और फल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रतिष्ठित डॉक्टर लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के मालिक डॉक्टर प्रमोद प्रजापति ने अपना जन्मदिन एक अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन का केक वृद्धा आश्रम में रहने वाले लोगों से कटवा कर मनाया और उनके साथ कंबल, फल और मिठाई बांटी। इस मौके पर डॉक्टर प्रमोद प्रजापति ने कहा कि उनका जन्मदिन मनाने का यह तरीका उन्हें बहुत अच्छा लगा और इससे उन्हें बहुत खुशी मिली। उन्होंने कहा कि वृद्धा आश्रम में रहने वाले लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी इसी तरह से लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर योगेश मिश्र, भगवती मिश्रा, अभय सिंह, संतोष शैलेश आदि उपस्थित थे। डॉक्टर प्रमोद प्रजापति के इस कार्यक्रम का शहर में खूब प्रशंसा हो रही है और लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?