डा0 बी आर अंबेडकर की 134 वी जयंती 15 अप्रैल को डीबीए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की एक बैठक डी बी ए सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एड की अध्यक्षता और महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड के संचालन में हुआ , बैठक में डा बी आर अम्बेडकर की 134 वी जयंती 15 अप्रैल 2025 डी बी ए सभागार में मनाने पर विचार किया गया ! डी बी ए के पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव एड ने कहा कि अपने देश को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय और प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता के सिद्धांतों पर विकसित करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगा ! मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मौर्य एड एवम् राजेश कुमार यादव एड ने कहा कि समारोह के उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के जीवन और विरासत को सम्मानित करना और समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना व शैक्षिक जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित करना ! इस अवसर पर सत्यप्रकाश कुशवाहा, शाहनवाज आलम, शान्ति वर्मा,चंद्रप्रकाश सिंह, दसरथ यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार सक्सेना, रेनू, कामता प्रसाद यादव, प्रवीण विश्वकर्मा, अविनाश यादव, नवीन पांडेय, मो याकुब आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे !

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?