परेशान करें कोई, तो चुप न रहें, टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान सक्रिय, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के तहत गुरुवार को जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों, मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने मिलकर प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान महिलाओं को पंपलेट वितरित कर कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुमन योजना और महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि कैसे इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर सुरक्षा और सहयोग प्राप्त कर सकती हैं।

महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102, और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। मोबाइल में पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल फीचर का डेमो भी प्रस्तुत किया गया ताकि महिलाएं वास्तविक संकट में इनका उपयोग कर सकें।

टीम ने यह संदेश भी दिया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं चुप न रहें। वे तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें, क्योंकि सरकार और पुलिस हर वक्त उनके साथ खड़ी है।

मिशन शक्ति अभियान के इस जागरूकता प्रयास को महिलाओं ने सराहा और बताया कि इस तरह की पहल उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना देती है। अभियान के तहत महिलाओं को न केवल अधिकारों की जानकारी दी जा रही है, बल्कि उन्हें यह भी सिखाया जा रहा है कि संकट के समय वे खुद को कैसे सुरक्षित रखें और किससे सहायता लें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक संकल्प है – हर महिला को सशक्त और सुरक्षित बनाने का।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?