अमित मिश्रा
कमेटी में एसडीएम, सीओ, डीजीएमएस के अधिकारी , वन विभाग, भू वैज्ञानिक शामिल रहेंगे
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में 15 नवम्बर को बिल्ली मारकुंडी पत्थर खदान में हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत के बाद खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी द्वारा 37खदानों पर लगाई गई रोक k बाद गहराए खनन संकट को लेकर सोमवार को मण्डलायुक्त ने डीजीएमएस, खनन विभाग, वन विभाग,खनन पट्टा धारकों के साथ बैठक किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि डीजीएमएस द्वारा बन्द की गयी 37 खदानों की कमेटी गठित कर जांच कर रिपोर्ट तैयार करें।
वही आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें जिला प्रशासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, वन विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, खनिज विभाग, राजस्व विभाग के सभी अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एवं खनन पट्टाधारक उपस्थित रहे।







