सेवाकुंज आश्रम में निःशुल्क नेत्र शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- 250 ग्रामीणों की आंखों की हुई जांच

बभनी (सोनभद्र)। ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ (चपकी) में सोमवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सदगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर व्यास चन्द्र विश्वकर्मा, डॉक्टर लालजी सुमन एवं हेमराज यादव ने मां भारती और सदगुरु के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर के दौरान कुल 250 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 80 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन चित्रकूट स्थित सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में किया जाएगा।

इसके अलावा 100 जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गईं। शिविर में बभनी, चपकी, सतबहनी, बरवाटोला, भंवर, शीश टोला, बीजपुर, म्योरपुर सहित छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों से भी मरीज पहुंचे।

चिकित्सकीय टीम में अस्पताल प्रबंधन से हेमराज यादव, डॉ. श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ. विक्रम सिंह, दिलीप कुमार एवं दयाराम सिंह उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मिथलेश सिंह, शंकर विश्वास, शिव प्रसाद सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?