भारतीय जीवन बीमा निगम की आधुनिक शाखा का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – भारतीय जीवन बीमा निगम की आधुनिक शाखा रॉबर्ट्सगंज का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक पी एस नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निगम की पालिसियां जन-जन तक पहुंचनी चाहिए, खासकर कमजोर आर्थिक वर्ग के लिए भी बीमा पालिसियां उपलब्ध हैं। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि शाखा रॉबर्ट्सगंज टीम को निगम की पालिसियों को लोगों के बीच ले जाने की बात कही। शाखा प्रबंधक डॉ संजय कुमार सिंह ने आये हुए सभी अधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक विक्रय वाराणसी मंडल संदीप चंद्रम, रजत गोस्वामी प्रबंधक कार्यालय सेवा, लाल बहादुर चौहान प्रबंधक संपदा, इंजिनियर विनय सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक अजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में निगम के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी मैनेजर सर्वेश जिज्ञासु ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?