ग्रामीण इलाको में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए नियमित करे निगरानी: मण्डलायुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में मण्डलायुक्त ने की समीक्षा बैठक

जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-मण्डालायुक्त/नोडल अधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में  सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एवं प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मण्डलायुक्त विंध्याचल एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेन्सीयों के अधिशासी अभियन्ता के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो इसके लिए सभी अधिकारी इस दिशा में पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए साथ ही पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत भी जल जीवन मिशन विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहां टैंकर से जलापूर्ति न कर, उसी योजना के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में बेंच-डेस्क एवं मरम्मत की आवश्यकता है, उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए।

लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज यूनिट तक सड़क निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान उन्होंने ‘बी’ एवं ‘सी’ ग्रेड प्राप्त विभागों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिये गये है सभी अधिकारी निर्देश का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करायेगें।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह , डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर , डीपीआरओ नमिता शरण सहित बैठक में अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?