जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक सम्पन्न : जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- फलदार पौध रोपण, फ्लाई ऐश प्रदूषण नियंत्रण और ग्रीन चैपाल आयोजन पर जोर

सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति और गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उन्हें दिए गए लक्ष्य अनुसार वृक्षारोपण हेतु स्थल चिन्हित करें और आवश्यक फलदार पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को फलदार पौधों की आवश्यकता है, वे वन विभाग को आवश्यक संख्या उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्होंने फ्लाई ऐश और सड़क किनारे कचरा गिराने वाले ट्रक/कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई प्रदूषण विभाग, ARTRO और वन विभाग के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि हर महीने ग्राम पंचायतों में ग्रीन चैपाल का आयोजन किया जाए। इस बार यह कार्यक्रम जुगैल ग्राम में 12 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) को आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त सोन नदी के किनारे बसे गांवों में ऑर्गेनिक खेती के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे कम पानी की लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री हेमंत कुमार सिंह, डीएफओ राबर्ट्सगंज श्री आशुतोष जायसवाल, डीएफओ ओबरा श्री दिलीप कुमार तिवारी, डीएफओ रेनुकूट श्री कमल कुमार, एसडीओ शत्रुधन तित्रपाठी, डीसी मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पर्यावरण संरक्षण, गंगा सुधार और ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करना सुनिश्चित करना होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?