मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में मरीजो को मिलने वाली सुविधाओ का बोर्ड लगाया जाए: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में 15 नवम्बर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सभी व्यवस्थाओं को चुस्त – दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।जिसको लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वन स्टाफ सेंटर पर विद्युत व्यवस्था एवं पानी की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने का संबंधित को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा शनिवार को मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग महिला एवं प्रसूति विभाग एनआरसी सीएनसीयू इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, सामान्य वार्ड वन स्टाप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ एसके सिंह अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहें। वही निरीक्षण के दौरान प्राचार्य एसके सिंह द्वारा बताया गया की आकस्मिकता को देखते हुए 20 बेड का ट्रामा सेंटर शुरू किया गया है साथ ही अस्पताल परिसर में ही ब्लड बैंक प्रारंभ हो गया है।

जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वह जनपद के विभिन्न स्थानों में कैंप लगाकर गतिविधियां संचालित करें,जिससे ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की आपूर्ति हो सके। जन औषधि केंद्र पर सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखी जाएं तथा उनके विक्रय का विवरण भी रखा जाए साथ ही वार्डों में साफ सफाई बनाए रखने, तोलिया बदलने हेतु वार्ड बॉय की उपस्थिति नर्सों द्वारा विभिन्न भर्ती मरीजों से चिकित्सीय सहयोग करने और उन्हें हर संभव सहायता दिए जाने के निर्देश दिए गए।

जिला अस्पताल में एक अलग परिसर में ओपीडी संचालित हो रही है के संबंध में यह निर्देशित किया गया कि मरीजों की सुविधा के लिए यथास्थान इस संबंध में बोर्ड लगाया जाए तथा इमरजेंसी भवन के संबंध में भी बोर्ड लगाकर प्रदर्शित किया जाए। चिकित्सालय में दवा की उपलब्धता तथा उनके मरीजों की सुलभता का भी परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि एसएनसीयू में अनवरत विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक वैकल्पित प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाए। एनआरसी में मात्र दो बच्चे भर्ती पाए गए उनकी संख्या बढ़ाने हेतु आरबीएस, डीपीओ व आईसीडीएस को निर्देशित किया गया कि गांव में आंगनबाड़ी के माध्यम से अभियान चलाएं, जिससे कुपोषण की समस्या और बच्चों की मृत्यु दर में कमी आए साथ ही उनका समय से टीकाकरण भी हो सके, इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया गया। वही लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला अस्पताल में निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता को ठीक किए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया साथ ही वन स्टाफ सेंटर पर विद्युत व्यवस्था एवं पानी की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित को दिए गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?