प्राथमिक विद्यालयो की जांच कर मूलभूत सुविधाओ को बढ़ाये:- जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हाईटेंशन तार हटाने के लिए विद्यालयो की कराये जांच

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कराये।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने एनआरएलएम समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति में तेजी लायी जाये। उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी से करा ले जिन भी विद्यालयों में जो भी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध नहीं है जैसे कि फर्नीचर, पेयजल की सुविधा हाईटेंशन तार विद्युतीकरण कमरों की स्थिति का मूल्यांकन करा ले जिससे कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कार्यवाही की जायें।

इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की, उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये।

 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?