Trending News
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जिलाधिकारी सख्त, बोले दोषियो पर होगा कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिले में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को तेज गति से पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अभियान मोड में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाए, जिससे प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण सुनिश्चित हो सके।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।


इसी क्रम में जिलाधिकारी ने लोढ़ी ग्राम केपंचायत भवन में बनाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, मौके से गायब कृषक को ढूंढकर कराया गया पंजीकरण :


जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। लोढ़ी ग्राम पंचायत भवन में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य के निरीक्षण के दौरान कृषक राजकुमार मौके पर अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नाराजगी व्यक्त करते हुए संयुक्त टीम गठित कर कृषक को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषक राजकुमार को खोजकर मौके पर उपस्थित कराया। इसके उपरांत जिलाधिकारी के समक्ष ही कृषक की फार्मर रजिस्ट्री तत्काल पूरी कराई गई।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी बगीश कुमार शुक्ला , जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि वीरेंद्र कुमार , जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता सहित कृषि विभाग राजस्व विभाग व ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेl

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?