निर्माणाधीन तहसील भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा तहसील के भवन निर्माण का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया और तहसील भवन का निर्माण कार्य ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने निर्माणाधीन तहसील ओबरा के भवन का औचक निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेन्सी सीएमडीएस को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील भवन के निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये और निर्माण कार्य ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाये जिससे कि तहसील का संचालन नये भवन से जल्द प्रारम्भ हो सके।

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणधीन तहासील भवन के विभिन्न कक्षों को देखे और निर्माण कार्य के गुणवत्ता बेहतर करने हेतु निर्देशित किये।

इस मौके पर उप जिलधिकारी विवेक सिंह ओबरा, सीओ ओबरा, जेई सीएनडीएस, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?