“जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन मजबूत करने का निर्देश”
सोनभद्र। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्न ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय प्रताप रहे। वे पूर्व एमएलसी, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और वर्तमान में मिर्जापुर, इलाहाबाद एवं वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी हैं।
विशेष अतिथि के रूप में अमरजीत गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी राम विचार गौतम, कमलेश गौड़, सियाराम पटेल, रमेश कुशवाहा, प्रेम नाथ गौतम, जिला महासचिव अमन कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष अविनाश शुक्ला, जिला सचिव राजकुमार संघर्ष, जिला बीएफ संयोजक बद्री प्रसाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित पाठक, संतोष पटेल, डॉ. शिव शंकर राव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष पल मोहम्मद, पूर्व जिला संयोजक भाईचारा पवन कुमार, सुनील पांडे उर्फ जैकी बाबा।
बैठक में चारों विधानसभा से प्रभारी डॉ. ओपी मौर्य, राजकुमार भारती, संजय गोद उर्फ धुर्वे, राम लखन देहाती, जितेंद्र भारती तथा विधानसभा अध्यक्ष गोपाल दास कौशल, अरविंद भारती, कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाइम बाबा, संदीप भारती भी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई।






