नौगढ़ में वन भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, मां-बेटी पिटाई से घायल, मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने जताई नाराजगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित उदितपुर सुर्रा के लोहसनिया में वन भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार तड़के मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित संगीता पत्नी परमहंस ने आरोप लगाया कि गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर उनके घर पहुंचे और खेत में बनी झोपड़ी को तोड़ दिया। विरोध करने पर मां-बेटी को खेत में खींचकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। संगीता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने हरियाबांध चौकी इंचार्ज अजय कुमार को लिखित शिकायत दी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और सभी खुलेआम घूम रहे हैं।

उधर, नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?