थाने में तैनात मुख्य आरक्षी की हार्ड अटैक से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- वाराणसी बीएचयू में उपचार के दौरान हुई मौत

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाने में तैनात मुख्य आरक्षी की रविवार की शाम वाराणसी बीएचयू में हार्ट अटैक से उपचार के दौरान मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही थाने में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

48 वर्षीय विशाल यादव पुत्र स्वर्गीय बाल रूप यादव निवासी ग्राम गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर बभनी थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। रविवार की सुबह विशाल ने बैडमिंटन खेलकर कमरे में गये और कुछ देर बाद बैचनी होने लगी। पुलिस उन्हें लेकर म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद हालत बिगड़ते देख कार्डियोलॉजी विभाग में बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।मौत की खबर लगते ही थाने में सन्नाटा छा गया।घटना की सूचना परिजनों को दी गई मौत की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?