विश्व मजदूर दिवस पर श्रमिक हितो पर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विकास खण्ड नगवां के खलियारी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक्शन एण्ड एचआरडी कमलेश कुमार ने बताया कि श्रमिकों के अधिकारों और उनके योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को याद कर, हम अपने देश और दुनिया में श्रमिकों के संघर्षों को सम्मानित करते हैं और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध होते हैं।

मनरेगा लोकपाल छोटेलाल ने बताया कि हम सभी के लिए एक विशेष दिन है। यह दिन उन सभी श्रमिकों के प्रति हमारे सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने देश और दुनिया में आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह दिन न केवल श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने का है, बल्कि उनके संघर्षों को याद करने और भविष्य में बेहतर सामाजिक व आर्थिक स्थिति के लिए प्रतिबद्ध रहने का भी है।


जिला पंचायत सदस्य नगवां बिग्गन भारती ने बताया कि
इस अवसर पर हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उनकी भलाई के लिए काम करने के लिए आगे आएं। हमें सभी श्रमिकों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

वही इस्लाम अली ने बताया कि हम सभी को प्रति वर्ष 200 दिन काम की गारंटी मिले इसके अलावा प्रमोद ने बताया क्लाइमेट चेंज के कारण मजदूरी को हिट वे में काम करने में समस्या हो रही है। उनका शारीरिक समस्या हो रही है जिस तरह से सरकार किसानों को सम्मान निधि देती है उसी भांति मजदूर सम्मान निधि मजदूरों को मिले अभियान और मांग निरन्तर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?