बगैर मान्यता के संचलित हो रहा था दारुल उलूम मदरसा,जांच में हुआ खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शिकायत पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हुए सख्त,पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शिक्षा के नाम पर किस तरह से बच्चो के भविष्य के साथ ही अभिभावकों को लूटा जा रहा है,इसका खुलासा जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा एक शिकायत की जांच के बाद सामने आया है। जिसमे पाया गया कि सोनभद्र नगर में अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा पांच वर्षो से फर्जी मदरसे का संचालन जामा मस्जिद में किया जा रहा है।

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी के जांच रिपोर्ट के अनुसार सदर कोतवाली अंतर्गत कस्बा सोनभद्र नगर निवासी अल्ताफ अहमद कादरी द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत किया था जिसमें उन्होंने अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुश्ताक अहमद व सेकेट्री सिराजुद्दीन खान के ऊपर मेन मार्केट जामा मस्जिद के पीछे भवन में अवैध रूप से मदरसा संचालित किए जाने व विगत लगभग पांच वर्षों से मदरसे में शिक्षार्थी अनाथ बच्चों के रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्था के नाम पर अवैध वसूली कर रसीद काटने व कटवाने का आरोप लगाया था तथा कुछ साक्ष्य भी प्रस्तुत किया था। 

जिसका संज्ञान में लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने जांचोपरांत पाया कि प्रथम दृष्टया मदरसा दारूल उलूम नाम के मदरसे को किसी सक्षम स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं है तथा जांच में यह भी कहा कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी संबंधित चिट फंड सोसाइटी वाराणसी में एक विवादित समिति है। जिसका वर्ष 2004 से विवाद चल रहा है एवं वर्तमान में कोई वैध प्रबंध समिति समिति इस सोसाइटी की नहीं है। ऐसी स्थिति में वर्ष 2025 एवं पूर्व वर्षों में कैलेंडर छपवाना मदरसा एवं समिति का नाम लिखना एवं मुस्ताक अहमद को समिति का प्रेसिडेंट, नूर अहमद को कोषाध्यक्ष एवं सिराजुद्दीन खान को सचिव प्रदर्शित करना नियम संगत नहीं है।

संबंधित प्रकरण में तल्ख रुख अपनाते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई एवं नियमानुसार उचित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक व संबंधित विभागों को पत्रक लिख कार्यवाही हेतु अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?