केन्द्र सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग में ला रही बदलाव: दिलीप पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्र की मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला एक होटल  मे सम्पन्न हुयी। कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला प्रभारी अनिल सिंह व राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि आज के केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 11 वर्ष पूर्ण किया है। देश मे 11 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार थी तब हम सभी को याद होगा कि पूरे देश को घोटालो का एक बड़ा दौर देखने को मिला। देश की सेना को कमजोर करने का काम किया गया जिससे देश मे आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर था।

2014 में भारतीय जनता पार्टी व नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र मे क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है, मोदी  ने जब गरीब लोगो के लिए जन धन खाता खुलवाया तो यही विपक्ष के लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे।

मोदी सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, अटल पेंशन, स्मार्ट सिटी, मेक इन इण्डिया, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाएं समाज के सभी वर्गाे के लिए चलायी जा रही है। जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है, यही मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धि है, यह भारत का अमृतकाल चल रहा है आने वाले 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रुप स्थापित होगा।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही जनहित की योजनाओं से ही आज देश को गरीबी से बाहर निकलने मे मील का पत्थर साबित हुआ है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर प्रगति के राह पर लाकर खड़ा कर दिया जायेगा आंतरित सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक मे भारत दुनिया के लिए उदाहरण बना है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियांे को लेकर समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ने की जरुरत है। पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान घोषित आतंकवाद को भारत ने कड़ा सबक सिखाया है, इसके विषय मे हर व्यक्ति को जानने की जरुरत है।


कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 10 जून से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान आरंम्भ करना है। यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षो पर केन्द्रित होगा साथ ही आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी श्रवण गोंड, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कि0मो0 कामेश्वर सिंह, नागेश्वर गोंड, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप पाण्डेय, गुडिया वर्मा, पुष्पा सिंह, प्रिया सोनकर, प्रसन्न पटेल, महेश्वर चन्द्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नार सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मोर्चाे के जिलाध्यक्ष, सभी शक्ति केन्द्र के संयोजक व आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

908
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?