भगवान श्रीकृष्ण को माखन चोरी करते की लीला देख भक्त हुए भाव विभोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

  • रासलीला के पांचवें दिन श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का हुआ मंचन
  • वृन्दावन के कलाकारों ने श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का किया भाव पूर्ण मंचन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय पर सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान में चल रहे नौ दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया।


श्री विशाखा रमन बिहारी रासलीला मंडल के संचालक स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय के निर्देशन में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया। इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई।

इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, पवन जैन, अशोक श्रीवास्तव, रामप्रसाद यादव, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येंद्र,चंद्रभूषण देव पाण्डेय, डॉक्टर अनिल पाण्डेय, अजीत जायसवाल ,उमेश केशरी,हर्ष केशरी,विजयकांत मिश्र,धर्मेश कुमार,प्रशांत जैन प्रदीप केशरी,अमित केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?