नगर मे निकली मां वैष्णो पदयात्रा , भक्तों ने लगाएं जयकारे…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जरा झूम के कांवरिया संघ द्वारा संचालित मां वैष्णो पदयात्रा का शुभारंभ सोमवार को कड़े माता शीतला धाम अंबेडकर नगर से हुआ। पदयात्रा में शामिल भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए मां वैष्णो धाम डाला सोनभद्र के लिए निकले।
आयोजक समिति अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद ने बताया कि देर रात्रि भंडारा मारकुंडी घाटी के नीचे शंकर भोले बाबा श्री हनुमान जी के मंदिर और माता दुर्गा मंदिर पर आयोजित किया जाएगा।
पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी अविनाश कुशवाहा ने आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी के साथ मिलकर पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर हरिहर चौरसिया ने सभी श्रद्धालुओं को वाटिका लगाकर माता के जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं को यात्रा में सम्मिलित किया।


इस मौके पर
कृपा शंकर चौहान, अजय मोदनवाल, राधेश्याम प्रियांशु, गोविंद अग्रहरि, राजेश्वर यादव, अमित जायसवाल, रणबीर प्रदीप तिवारी, विजय कुमार, हिमांशु, विशाल, जितेंद्र, अमर, लव कुश चौरसिया, मनीष दुबे, राजकुमार दुबे, ओमप्रकाश, सरस्वती देवी, जानकी देवी, बागेश्वरी देवी, मालती देवी, आंचल देवी, रूकमणि देवी, ममता अंजू चौरसिया, शकुंतला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?