सप्त दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा का समापन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। नगर पालिका क्षेत्र के सहिजन कला वार्ड नंबर 4 चाडी माता मंदिर के प्रांगण में सप्त दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा के अंतिम दिन हवन पूजन के साथ पाठ का समापन हुआ। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नगर पालिका परिषद रावटसगंज की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दुद्धी रूबी प्रसाद ने बताया कि 2 फरवरी से 9 फरवरी तक श्री राम कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे महाराज दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने अंतिम दिन सभी श्रद्धालुओं व आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि काफी संख्या में आसपास सहित गांव के ग्रामीण मौजूद हुए, जिससे कथा संगीत में पाठ का पूर्णाहुति हुई। वहीं अंतिम दिन भी हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद होकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन मंदिर परिसर गांव के बीचो-बीच आयोजित किया गया था, पाठ के दौरान विभिन्न प्रकार के संगीत कथा व झांकियां का प्रसारण किया गया, जिससे भारतीय संस्कृति के तहत लोगों के बीच एक संदेश देने का काम कथा मंच के माध्यम से लोगों के बीच संदेश देने का काम किया गया। पाठ का उद्देश्य प्रभु श्री राम के जीवन और उनके आदर्शों को याद करना है। पाठ के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सभासद गायत्री सिंह पत्नी अजित सिंह, सभासद राकेश कुमार, अमित दुबे, अनवर अली, मनोज चौबे, मनोज सोनकर, अजित सिंह, सुजीत, आकास कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?