अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में खाद की समस्याओं से जूझ रहे किसानों को अब प्राइवेट दुकानदारों द्वारा यूरिया खाद का विक्रय ऊंचे दाम पर किया जा रहा है। किसान धान की फसल मे खाद का छिड़काव करने के लिए परेशान है। किसानों से जो भी मूल्य दुकानदारों द्वारा बढ़ा चढ़ा कर मांगा जा रहा है खरीदने के लिए मजबूर है।
करमा विकास खण्ड के किसानों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पगिया रोड स्थित एक प्राइवेट दुकानदार द्वारा यूरिया खाद का विक्रय बड़े ही ऊंचे मूल्य यानी ₹400 प्रति बोरी में दिया जा रहा है।जबकि सरकार द्वारा एक बोरी यूरिया खाद का मूल्य 267रुपए निर्धारित है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्राइवेट दुकानदारों को इस ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं मूल्य को रोकने तथा कार्रवाई करने कि किसानों ने की अपील।







