मनरेगा योजना के तहत सोशल आडिट निकाली गयी जन जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायतो में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में हुए कार्यों व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थियों को दिए गए आवास को लेकर हो रही सोशल आडिट को लेकर जन जागरुकता रैली ग्राम पंचायत महुआंव कला में निकाली गई।

वही कार्यक्रम के दौरान मीनू चौबे ने बताया कि इस रैली में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा सोशल ऑडिट करना, पारदर्शिता लाना है, हर हाथ को काम दो और काम का पूरा दम दो, सोशल ऑडिट वाले आए हैं नई रोशनी लाए हैं।  ग्राम सभा में जाना है सोशल आडिट करना है, 100 दिन का काम मिलेगा मजदूरी नहीं तो भत्ता मिलेगा, हमारा पैसा हमारा हिसाब, जन-जन का नारा है सोशल ऑडिट करना है, जहां-जहां काम चलेगा पानी छाया दवा मिलेगा जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया।

सोशल ऑडिट जन जागरूकता रैली के दौरान लोकपाल मनरेगा छोटक प्रसाद, जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर राजेंद्र प्रसाद , ग्राम प्रधान राम आसरे, विजय शंकर मौर्या, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार, बीआरपी शिव प्रसाद, रामचंद्र पाण्डेय, सोशल आडिट टीम के अरुण कुमार पाण्डेय, मुरलीधर, उमेश शुक्ला, नरेंद्र समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?