स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर से विद्यालयो तक गूंजे देश भक्ति गीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

सरकारी संस्थानों से लेकर निजी विद्यालयों पर मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोन क्षेत्र के सरकारी, अर्धसरकारी और निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर जहां विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गूंजा, वहीं शाम तक देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी रही।

खण्ड विकास कार्यालय में प्रमुख अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। कोन थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने पुलिस बल के साथ तिरंगा फहराकर सलामी दी। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज कोन में प्राचार्य शिशिर कुमार, राजवंशी देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक जयप्रकाश चतुर्वेदी और सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्राचार्या कुसुम शर्मा ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम की गाथा सुनाई।

अमृत सरोवर परिसर में ग्राम प्रधान संतोष पासवान ने तिरंगा फहराया और ग्रामीणों को स्वच्छता व एकता का संदेश दिया।

शैक्षिक संस्थानों में भी दिनभर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विशाल इंग्लिश एकेडमी के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रमों के दौरान शहीदों को नमन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना होगा और उनकी प्रेरणा से ही देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?