खुलासा: अवैध सम्बन्धो के बीच सास बनी रोड़ा,दो बहुओ ने लाठी-डंडे से पीटकर दी हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्यारोपी दोनो बहुओ को किया गिरफ्तार, आला-कत्ल बरामद

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गिधिया में जहुरन खातून पत्नी स्व० सदीक 65 वर्ष निवासी गिधिया की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतका की बड़ी बहू रोजा खातुन पत्नी वाहिद अली के लिखित तहरीर पर धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

वृद्ध की हत्या का खुलासा करने में लगी पुलिस टीम ने जब पड़ताल शुरू किया तो चौकाने वाला तथ्य सामने आया। पुलिस ने बताया कि मृतका के चार पुत्र हैं, जो अलग अलग रहकर अपना अपना जीविकोपार्जन करते हैं, मृतका की तीसरी व चौथी बहू शायरा खातून और शबीना खातून जिनके पति बाहर रहते है।  जिनकी गैर मौजूदगी में बहुओं के घर अन्य मर्दो का आना जाना रहता था जिसके कारण मृतका जो उनके घर के बगल में बने मकान में रहती थी। जो आपत्ति करती रहती थी तथा अपने पुत्रों से इस सम्बन्ध में शिकायत भी किया करती थी, जिससे शायरा खातून व शबीना खातून नाराज होकर मृतका जहुरन को लाठी-डण्डा से मारकर हत्या करके गांव के खेत में फेंक दिया गया था।

जिसमें पुलिस द्वारा तत्परता पूवर्क कार्य करते हुए प्रकाश में आयी दो महिलाओ के साथ उनके निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर घटना का अनावरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह मय फोर्स द्वारा शायरा खातून पत्नी फहमुद्रीन और शबीना खातून पत्नी जफरुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम गिधिया को गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशान देही पर आला कत्ल बरामद किया गया है। आरोपी महिलाओ को आला कत्ल के साथ न्यायालय भेज दिया गया।

बरामदगी का विवरण- एक लाठी, एक बांस का टुकड़ा, एक बड़ी खुर्पी मय लाठी में पेंच युक्त,  हत्या करने के समय का पहना हुआ सूट सलवार,

इस महिलाओ को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिव प्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया, सुरेन्द्र चौहान, शान्तनु कुमार, शिव कुमार और शिखा कुमारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?