चार माह की गर्भवती महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- मामला बभनी के चुंनिया टोला का

O- पति ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का लगाया आरोप

बभनी (सोनभद्र) । शनिवार की सुबह चार माह की गर्भवती महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।वहीं परिजनों ने कार्यवाही की मांग की है।

बभनी के चुंनिया टोला निवासी 30 वर्षीय देव कुमारी पत्नि बासुदेव चार महिने की गर्भवती थी हैं पीड़िता को परिजनों द्वारा 9.45 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।उस समय चिकित्सक मौके पर नहीं थे।करीब 10.15 बजे महिला ने दम तोड दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

महिला चार महिने की गर्भवती थी शनिवार की सुबह अचानक पेट में दर्द होने लगा इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।पति बासुदेव ने बताया कि दो जुलाई को अस्पताल में दिखाया था।अल्ट्रासाउड कराकर दवा उपचार कराया गया था ।खून की कमी थी।चिकित्सक डा राजन सिंह ने बताया कि

पीसीएम का हुई दिया गया था ।वहीं परिजन ने बताया कि एक्स-रे टेक्निशियन के सुई लगाने के बाद हालत बिगड़ी है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।आगे जांच किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?