क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र।– रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के पकरी गांव में शाहगंज राजवाहा नहर पर स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के बावजूद मरम्मत या नए निर्माण की कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल निर्माण कराए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रमुख साधन है। इसके क्षतिग्रस्त हो जाने से किसानों को खेतों तक जाने, बच्चों को स्कूल पहुंचने और बीमारों को उपचार के लिए बाहर ले जाने में गंभीर परेशानियां हो रही हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की कि शाहगंज राजवाहा नहर पर क्षतिग्रस्त पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचाव किया जा सके। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भूपेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, अभय शुक्ला, गोविंद, दशरथ, अवधेश सिंह, रहे रितिक, संतोष सिंह, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?