भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में पक्की सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

संवरा से डूभा सम्पर्क मार्ग का मामला

20 वर्षों से पक्की सड़क निर्माण का इन्तजार

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के संवरा गांव में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

विकास खंड बभनी के संवरा ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय संवरा से चन्द्र दत्त दुबे के घर तक दो किलोमीटर लगभग 20 वर्षों से कच्ची है। लगभग 20 वर्ष पहले पंचायत द्वारा इस सड़क पर मिट्टी काम और पुल का निर्माण किया गया था। परन्तु 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस सड़क को आज तक पक्की नहीं किया गया मंगलवार भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में नारेबाजी कर ग्रामीणों ने कहा कि संवरा से डूभा गांव में जाने वाली कच्ची सड़क पूरी तरीके से गड्ढे में तब्दील है। बारिश होने के कारण सड़क पर जलजमाव भी है, जिससे कीचड़ फैला हुआ है जिसमें आने जाने में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण जोगिंदर ने बताया कि गांव में आने वाली कच्ची सड़क पूरी तरीके से जर्जर स्थिति में है। कच्ची सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश होने के कारण गड्ढों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पक्की सड़क निर्माण करा दी जाए तो समस्याओं का समाधान हो जाए। इस कच्ची सड़क से आने जाने में लोग सड़क पर गड्ढे और कीचड़ होने के कारण अक्सर लोग फिसल कर गिर जाते हैं।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव देवकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व ग्रामीण जिन्दलाल,दयाशंकर,शिवबरन,संत कुमार, धन सिंह, अश्वनी दुबे,मानिक चंद,महेश,राम प्रकाश,लीलीवती,फूल बसिया,कला कुमारी, सोनिया, रनिया,पान कुंवर,राम गोपाल,नान्हू, धनसाय मुन्नीलाल, राम प्रकार, मिश्रीलाल आदि ने कच्ची सड़क पर पहुंच नारेबाजी कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है कि पक्की सड़क निर्माण की मांग क है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?