गुजरात व पंजाब उपचुनाव जीत का आप ने मनाया जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। बढ़ौली स्वर्णजयंती चौक रॉबर्ट्सगंज में आप सोनभद्र इकाई के कार्यकर्ताओं ने गुजरात और पंजाब में हुए उपचुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मंगलवार मिठाई बाँटकर मनाया। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा जीत पार्टी की कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन का प्रमाण है। पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले चुनावों में भी ऐसी ही सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। काशी प्रांत कार्यकारणी सदस्य ज्योति जंग सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत है,गुजरात और पंजाब चुनाव 2027 के विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल भी है। गुजरात की जनता भाजपा के तानाशाही को नकार दिया है, वही पंजाब की जनता ने काम पर वोट किया है।
आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गोविंद चौबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता समीर खान, अनवर अली,श्याम लाल भारती,अशोक कुमार, छोटेलाल पटेल,रविन्द्र पटेल, अमरनाथ भारती, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, तेजबहादुर पटेल,दिनेश पटेल,कमलेश पटेल, ओंकार विश्वकर्मा, लक्ष्मण मौर्या, सुरेश सिंह पटेल, विनोद सिंह, अशोक कुमार मौर्य, ललित कुमार आदि शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?