म्योरपुर कस्बे में जंगल से भटककर पहुंचा हिरन, ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


वन क्षेत्राधिकारी जबर सिंह ने कहा – वन्यजीव दिखे तो परेशान न करें, तुरंत वन विभाग को सूचना दें

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय वन रेंज क्षेत्र के म्योरपुर कस्बे में शनिवार सुबह करीब 6 बजे हवाईपट्टी से सटे जंगल से भटककर एक हिरन आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से घबराया हिरन जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। हिरन की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों के प्रयास से हिरन की जान बच गई। इसके बाद हिरन जंगल की ओर भाग गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी और भोजन की तलाश में वन्य जीव अक्सर जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं, जिससे उनके लिए खतरा बढ़ जाता है। वन क्षेत्राधिकारी जबर सिंह ने बताया, “हिरन के कस्बे में आने और कुत्तों द्वारा उसे घायल किए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। वन कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेकर हिरन को सुरक्षित जंगल की ओर भगा दिया। लोगों से अपील है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें परेशान न करें तथा तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाया जा सके।”

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?