सी एस पाण्डेय
O- सुबह पानी भरने गये तो देख दंग रह गये लोग
बभनी ( सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के असनहर गांव में कुएं में मंगलवार की सुबह कुएं में उतराया शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि घर से खाना खा कर दुसरे पाही सोने के लिए निकला था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवा दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार 30 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र वासुदेव निवासी कारीडाड़ चक चपकी निवासी का शव कुएं में उतराया मिला। पिता के अनुसार रात में बचरा बाजार से लौटने के बाद लगभग नौ बजे खाना खाकर दुसरे पाही (दूसरे घर) पर सोने के निकला।सुबह असनहर गांव में हृदय नारायण के खेत में स्थित कुएं उतराया मिला।सुबह जब पानी भरने गये तो लोगों ने कुएं में शव उतराया देख शोर मचाना शुरू किया।और ्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जब शव को कूंए से निकलवाया। शव की पहचान प्रमोद निवासी कारीडाड के रूप में की गई।घर वालों सूचना दी गई। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। वासुदेव के दो पुत्रों में महेश बड़ा पुत्र था।घटना की सूचना मिलते घर में कोहराम बचा।प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।







