अमित मिश्रा
वृद्धजनों में वितरित किया गया लंच पैकेट
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर छपका स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों का दन्त परीक्षण दन्त चिकित्सक डॉ रोहित केड़िया के द्वारा किया गया। इस जांच के दौरान यह पाया गया कि वृद्धजनों दांतों की समस्यओं के साथ ही विशेष तौर पर आंख की समस्या सबसे अधिक है। जिसको देखते हुए संस्था ने वादा किया कि जल्दी से जल्दी आई कैम्प लगवाने के वृद्धजन को आश्वासन दिया।
अध्यक्ष रितु जालान ने बताया पितृ पक्ष में श्राद्ध तो सभी अपने पित्रों का उनको खुश करने के लिए करते है लेकिन हमारे पूर्वजों को खुशी तब मिलेगी जब हम उन वृद्धजनों के लिए कुछ कर रहे है जो अपने घर से बेघर रहते है। इस दौरान वृद्धजनों में अल्पाहार का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारे मंच के सभी सदस्यों का बहुत सहयोग रहा है। कार्यक्रम में शाखा की सचिव रंजन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केड़िया, अनीता थर्ड, चित्रा जालान, पूनम केडिया, एकता केजरीवाल, ज्योति मित्तल और मीरा केडिया उपस्थित रही।







