मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्धों की हो चेकिंग:सीओ नगर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम का निरीक्षण

सम्बन्धित विवेचकों को विवेचना का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सर्किल नगर के सभी थानों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया।

सीओ ने कहा कि जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?