नौगढ़ मानव सेवा केंद्र में एसबीआई का बैंकिंग शिविर संपन्न, खाता खोलने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) मानव सेवा केंद्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा एक दिवसीय बैंकिंग जागरूकता और खाता खोलने का विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस कैंप में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया और 60 से अधिक लोगों ने मौके पर ही अपने बैंक खाते खुलवाए।

एसबीआई के शाखा प्रबंधक विकास ने उपस्थित लोगों को बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सामान्य बचत खाता, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया और लोगों को नियमित बचत की आदत अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। महिलाओं ने विभिन्न बचत योजनाओं को लेकर गहरी रुचि दिखाई और युवाओं ने ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मानव सेवा केंद्र के संस्था प्रमुख जगत नारायण ने एसबीआई टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर राजेश कुमार संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुधा,संजीव,अरविंद,अमरनाथ और सुरेंद्र की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?