भाजपा सरकार में महिलाओ पर अपराध तेजी से बढ़ा है:माता प्रसाद पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मझवां विधानसभा उप चुनाव के प्रचार को लेकर आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय आदर्श नगर पंचायत स्थित कछवां डीह निवासी कांग्रेस नेता अखिलेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे और सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।

अपने संबोधन के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में गुंडों का बोलबाला है। महिलाओं पर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, यदि सपा में गुंडे हैं, तो उन्हें पकड़ते क्यों नहीं।

मझवां विधानसभा में प्रचार करने आए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान, नौजवान बदहाल हैं, महंगाई चरम पर होने से आम जनमानस बेहाल है। केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। एक सवाल पर कहा की कांग्रेस को सीट न देना यह राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आपस में सहमति है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, दयाशंकर पाण्डेय, रोहित शुक्ला, श्रीराम पाण्डेय, अखिलेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?