भाट क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर भाकपा की बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत जुगैल के टोला मुर्गी डांड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक पार्टी की सदस्यता, नवीनीकरण के साथ क्षेत्र की जटिल समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जहां डिजिटल इंडिया पर जोर दे रही है वहीं इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर करने की कोई पहल नहीं कर रही, किसी भी अपदा व इमरजेंसी में इस क्षेत्र के लोग मौके पर न एंबुलेंस की सेवा का लाभ उठा सकते हैं और न पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं, यह सबसे बड़ी समस्या है।

इस क्षेत्र में लोगों को रोजगार देने के नाम बालू का खनन किया जा रहा है परन्तु मजदूरों को अपने रोजी-रोटी के लिए अन्य शहरों का सहारा लेना पड़ रहा है। खनन में अवैध तरीके से खुलेआम मशीनीकरण किया जा रहा है, खनन में रोजगार मांगने पर और चल रहे अवैध तरीके से खनन की शिकायत करने पर पुलिस द्वारा लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है । क्षेत्र में खेती किसानी के लिए सिंचाई का पर्याप्त अभाव है । खेती के जमीनों का भी समतलीकरण किया जाना चाहिए।

बैठक में ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सबसे बड़े ग्राम पंचायत में सुमार ग्राम पंचायत जुगैल का मुर्गी डांड़ टोला जो अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति सहित लगभग दो हजार की आबादी वाला टोला है, जहां पूरे टोला में पांच साल से बिजली का खंभा खड़ा है और लोगों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली का कनेक्शन भी दिया गया है।

जन समस्याओं के निराकरण के लिए हम एकजुट होकर जल्द ही चोपन विकास खंड कार्यालय पर आंदोलन करेंगे।
जनपद का खनन विभाग लूट में मस्त है जिसके गठजोड़ से अवैध खनन और मशीनीकरण हो रहा है। खनन विभाग अपनी खामियों को छुपाने के लिए हर हथकंडा अपना रहा है,जनपद में वायु प्रदुषण पैदा करने में और सड़कों की खस्ताहाल और आए दिन हो रही दूर्घटनाएं में खनन विभाग ही जिम्मेदार है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन में चल रहे मशीनीकरण को बंद कराने और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर बृहद पैमाने पर आंदोलन चलाने के लिए पार्टी रणनीति बना रही है। जनपद में अवैध तरीके से चल रहे खनन के सवाल पर जल्द ही ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, पूर्व जिला सचिव कामरेड राम रक्षा,सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता, कामरेड तारकेश्वर गुप्ता, कामरेड शिव नारायण, कामरेड अनंत भारती उर्फ़ पप्पू , चेतमणी,देव नारायण, हेम शाह गोंड, धर्म राज बैगा, मोहन लाल खरवार, रंग लाल, राम सुंदर, गंगा राम, पच्चू लाल, विश्व नाथ, विसपतिया देवी, रजमनियां देवी रमोती, शिव कुमारी, चौरसिया देवी, भगवंती व राज कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड राम नाथ गोंड जी ने व संचालन कामरेड राम सुरत बैगा ने किया।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?