दस हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राकेश

भदोही। जनपद पुलिस ने दस हजार रुपये के पुरस्कार घोषित गौ-तस्करी में लिप्त गैंग का वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।  इस गिरोह के पूर्व में गिरोह  दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है। इसके साथ ही गिरफ्तार गौ-तस्करों के कब्जे से मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक वध के ले जाए जा रहे दो गोवंश बरामद किया गया है।

जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डा0 मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा गैंगस्टरगौ-तस्कर व पुरस्कार घोषित आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक औराई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दस हजार रुपये पुरस्कार घोषित गौ-तस्करी में लिप्त गिरोह के वांछित आरोपी विपिन पाण्डेय पुत्र राजमणि पाण्डेय 25 वर्ष निवासी हैदरेपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जिला जौनपुर को बभनौटी बाजार के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान  न्यायालय किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूर्व में 28 अप्रैल को थाना औराई पुलिस टीम द्वारा गिरोह के दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गौ तस्करों के कब्जे से मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक वध के लिए ले जाए जा रहे दो राशि गोवंश बरामद किया गया था। उक्त बरामदगी के संबंध में धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित गौ तस्करी में लिप्त गौ तस्कर लगातार वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था।

इस गिरफ्तार आरोपी गौ तस्कर पर कुल दो मुकदमे थाना औराई जनपद भदोही और थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर में पंजीकृत है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?